जबलपुर। एमपी के मंडला में लोक निर्माण विभाग PWD के निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की शिकायतों के बीच आज जबलपुर के मुख्य अभियंता रामलाल वर्मा जांच के लिए अचानक मंडला पहुंच गए। अधिकारी के आने से यहां पर हड़कम्प मचा रहा।
उन्होंने बिंझिया तिराहा से कटरा तक बन रही सड़क का जायजा लिया और मोबाइल लैब के जरिए सड़क की कोर कटिंग करवाकर उसकी गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के बाद जब मुख्य अभियंता ने चर्चा के दौरान कहा कि एक रूटीन इंस्पेक्शन है। वे सरकार के निर्देश पर हर हफ्ते अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। मुख्य अभियंता इसे सामान्य दौरा बता रहे हों, लोकिन चर्चाओं में यह बात रही कि वे मवई से कुड़ेला के बीच बन रही 35 किलोमीटर लंबी सड़क की जांच करने आए हैं। इस सड़क का निर्माण लगभग 64.20 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इससे पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के मुख्य अभियंता ने भी इस मार्ग का निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सर्किट हाउस से सीधे मवई-कुड़ेला मार्ग की ओर रवाना हुए। जहां पुलिया और सीमेंट सड़क के निर्माण में भारी गड़बडिय़ों की शिकायतें मिल रही हैं।