khabar abhi tak

जबलपुर होकर चलेगी IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, पुरी, गंगासागर,बाबा बैद्यनाथ, काशी की करायेगी यात्रा

जबलपुर। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 10.04.2026 को इंदौर शहर से पुरी, गंगासागर के साथ 02 ज्योतिर्लिंग (बाबा वैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ) यात्रा के लिए रवाना होगी। 

यह ट्रेन मध्यप्रदेश इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें 11 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 19,990/- प्रति व्यक्ति (एसी इकॉनामी श्रेणी), रु. 32,800/- प्रति व्यक्ति (3एसी - स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 43,250/- प्रति व्यक्ति (2एसी कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में दूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई आर सी टी सी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak