पुलिस को पूछताछ में 13 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह चंद्रभान त्रिपाठी निवासी रफीकगंज के पास पढऩे के लिए जाती थी। जहां पर एक कमरे में चंद्रभान ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद करीब 6 महीने में 6 बार अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीडि़ता ने बताया कि हाल ही में आरोपी उसे मंदिर के पास एक कमरे में ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि अन्य बच्चों के वहां आ जाने के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान त्रिपाठी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
madhya pradesh