khabar abhi tak

न्यायालय परिसर में कट्टा, चाकू लेकर पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए आए थे

 

सागर। एमपी के सागर स्थित न्यायालय परिसर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब पुलिस ने दो युवकों को कट्टा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक न्यायालय पेशी के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। 

                                 जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के पीछे पहलवान बब्बा मंदिर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्कू पिता रामबाबू सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टोरी होना बताया। उसकी तलाशी ली गई तो एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान एक अन्य युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जिसके पास से लोहे का धारदार खंजर जब्त किया गया है। मामले में दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पेशी के दौरान परिसर में पहुंचे थे। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जांच की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak