khabar abhi tak

EWS प्रमाण-पत्र के सत्यापन के नाम पर रिश्वत ले रहा था कम्प्यूटर आपरेटर, EOW की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

 


रीवा। एमपी के रीवा स्थित गुढ़ तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब EWS प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत ले रहे कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदीन चौरसिया को EOW की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 

                                                         EOW के अधिकारियों ने बताया कि गोलूज मणि त्रिपाठी निवासी ग्राम नरहवा तहसील गुढ़ जिला रीवा ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी के EWS प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए अक्टूबर 2024 में तहसील कार्यालय गुढ़ में आवेदन किया गया था। जहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर भगवानदीन चौरसिया सत्यापन की प्रक्रिया को जान-बूझकर टाल रहा था। यहां तक कि उसने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद गोलू त्रिपाठी ने तहसील कार्यालय गुढ़ पहुंचकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही भगवानदीन ने रिश्वत के रुपए लिए तभी EOW की टीम ने दबिश देकर कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदीन को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रियंका पाठक, निरीक्षक हरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, उप निरीक्षक भावना सिंह, उप निरीक्षक रुचिका सूर्यवंशी सहित ईओडब्ल्यू के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak