khabar abhi tak

मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की वैन में लगी भीषण आग, पेड़ से टकराई, ड्राइवर गंभीर रुप से झुलसा..!

सतना। एमपी के सतना स्थित उचेहरा में आज सुबह मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की मारुपति वेन में भीषण आग लग गई। पौड़ी गांव के पास स्टीयरिंग जाम होने से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और धू-धू कर जलने लगी। हादसे में कार चालक कृष्ण पाल कुशवाहा बुरी तरह झुलस गए हैं। जबकि तीन अन्य श्रद्धालुओं को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गयाए जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ड्राइवर को सतना के बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

                                बताया गया है कि देवेन्द्र नगर पन्ना निवासी चार लोग मारुति वेन से मैहर शारदा देवी के दर्शन के लिए निकले, वेन जब पौड़ी गांव से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान कार का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही पल में भीषण रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आई कार को देख राह से गुजर रहे ग्रामीणजन रुक गए, जिन्होने कार सवार तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन चालक कृष्णपाल कुशवाहा कार में फंसकर बुरी तरह झुलस गया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायल ड्राइवर को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर घायल की हालत को देखते हुए सतना के जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

पैर फंसने के कारण ड्राइवर आग से घिर गया-

हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार में फंसे यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाल लिया। हालांकि चालक कृष्ण पाल कुशवाहा का पैर गाड़ी में फंस गया था। जिससे उन्हें निकालने में देरी हुई और वे आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में उनके साथ सवार अवध राज कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा और एक अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak