khabar abhi tak

अंधेरे में डूबा पन्नी मोहल्ला: आक्रोशित जनता ने पार्षद को घेरा, हड़कंप


जबलपुर
। सुहागी क्षेत्र के अंतर्गत पन्नी मोहल्ला में बिजली विभाग द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एमपीईबी की टीम ने बिना किसी नोटिस या पूर्व जानकारी के क्षेत्र के करीब 50 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली गुल होने से निवासियों की दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है। लोगों का कहना है कि वे बिजली की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पार्षद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पार्षद लक्ष्मी गोटिया के घर का घेराव और प्रदर्शन

​लगातार हो रही अनदेखी से गुस्साए मोहल्लेवासी एकत्रित होकर सीधे क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी गोटिया के निवास पर पहुंचे और वहां घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की इस मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। मौके पर तनाव बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। निवासियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि बिजली चालू नहीं की गई और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak