khabar abhi tak

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखते ही महिला ने खाया जहर,हालत गंभीर, प्रशासन पर प्रताडऩा का आरोप

 

कटनी। एमपी के कटनी में स्लीमनाबाद स्थित ग्राम सलैया फाटक में आज शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखते ही एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।                                 
                                बताया गया है कि राजस्व विभाग की टीम ग्राम सलैया फाटक निवासी सुभद्रा बाई पति भागचंद चौधरी के खसरा नंबर 161/2 पर बने मकान को अवैध बताकर गिराने के लिए पहुंची। जैसे ही जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने विरोध शुरु कर दिया। यहां तक कि  सुभद्रा बाई अधिकारियों के सामने खड़ी हुई और जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। सुभद्रा बाई को जहरीली वस्तु का सेवन करते देख अधिकारियों सहित अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। तत्काल ही महिला को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घटना को लेकर सुभद्राबाई के बेटेे सचिन चौधरी ने प्रशासनिक टीम पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से उनकी मां बहुत आहत थीं। सचिन ने बताया किए बिना उचित समय दिए हमारे आशियाने पर बुलडोजर चला दिया गया। अधिकारियों की संवेदनहीनता के कारण मेरी मां ने जान देने की कोशिश की है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। स्लीमनाबाद तहसीलदार सारिका ने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि सुभद्रा बाई को पिछले तीन महीने से अतिक्रमण हटाने का समय दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। तहसीलदार ने बताया कि जिस जगह पर कार्रवाई की गई हैए वह श्मशान जाने का मुख्य रास्ता था। ग्रामीणों के विरोध और सरपंच की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak