khabar abhi tak

एमपी : छिंदवाड़ा पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, कई किमी दूर से दिख रहा धुएं का गुब्बार

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा के एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आगजनी की घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है. कंपनी में प्लास्टिक होने की वजह से धुएं के गुब्बार करीब 1 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे.

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आज यानि शुक्रवार को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच. तीन दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई है. नुकसान का पुख्ता आंकलन नहीं किया जा सकता है, लेकिन लाखों रुपए का पाइप और रॉ मैटेरियल फैक्ट्री में रखे हुए थे.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ऑफिसर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आग लगने की सूचना मिली है. दमकल की गाडिय़ां मौके पर हैं. प्रशासनिक अमला और नगर निगम का फायर लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है. शुरुआती तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, लेकिन यह एक जांच का विषय है. पहले हमारी प्राथमिकता आग पर काबू पाना है.

1 किलोमीटर दूर से दिख रहे थे धुएं के गुब्बारे

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडस्ट्रियल एरिया से करीब 1 किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री में आग लगने के बाद धुएं के गुब्बार दिखाई देने लगे थे. प्लास्टिक का सामान होने के कारण आगर बार-बार भड़क रही थी. जैसे ही लोगों ने धुएं का गुब्बार देखा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने प्रशासन के माध्यम से दमकल की गाडिय़ां पहुंची. पुलिस ने आग की लपटों को देखते हुए आसपास के एरिया को तुरंत खाली कराया. परासिया और बड़कुई सहित आठ फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू करने का प्रयास जारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak