khabar abhi tak

सराफा कारोबारी की हत्या से भड़का आक्रोश, कार सवार बदमाशों ने किया था हमला

 

सागर। एमपी के सागर स्थित कर्रापुर में मारपीट में घायल हुए सराफा व्यापारी की इलाज के दौरान भोपाल के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की। इसलिए आरोपियों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है।

                        पत्नी ज्योति सोनी ने बताया कि पति जितेंद्र सोनी निवासी कर्रापुर सोने.चांदी का कारोबार करते रहे। 22 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले मेडिकल संचालक मूलचंद विश्वकर्मा ने बैडमिंटन की शटल घर में जाने को लेकर हुए विवाद में नाबालिग बेटे हर्ष सोनी और आदर्श सोनी के साथ डंडों से मारपीट की थी। जिससे हर्ष को कान में गंभीर चोट लगी थी। उसका इलाज अस्पताल में चला। मामले में पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की।  इसी बीच 25 दिसंबर को आकाश राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र सोनी पर हमला कर दिया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से भोपाल रेफर किया गया। भोपाल में इलाज के दौरान जितेंद्र सोनी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जितेन्द्र सोनी की मौत से सराफा कारोबारी आक्रोशित हो गए, उन्होने परिजनों के साथ एसपी आफिस पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की, उन्होने कहा कि आरोपियों को समय रहते पकड़ लिया जाता तो कारोबारी की मौत न होती। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak