khabar abhi tak

जबलपुर : सतपुड़ा रेलवे ऑफिसर क्लब में नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल का भव्य शुभारंभ

जबलपुर। नववर्ष 2026 के अवसर पर आज गुरुवार 01 जनवरी 2026 को सतपुड़ा रेलवे ऑफिसर क्लब, जबलपुर रेल मंडल में नवनिर्मित अत्याधुनिक बैडमिंटन हॉल का भव्य शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री राम बदन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ) श्री अक्षय कुमरावत, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) श्री संजय सिंह सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा बैडमिंटन का फ्रेंडली मैच खेलकर नए कोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिससे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा ने कहा कि कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। यह नया बैडमिंटन हॉल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उक्त बैडमिंटन हॉल के निर्माण से सतपुड़ा ऑफिसर क्लब की खेल सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर खेल एवं फिटनेस वातावरण उपलब्ध होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak