khabar abhi tak

झोलाछाप डाक्टर ने युवती का कराया अवैध गर्भपात, मौत होने पर जंगल में फेंकी लाश

मंडला। एमपी के मंडला स्थित ग्राम तबलपानी घुघरी के जंगल में मिली युवती की लाश व भू्रण के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती के पेट में सात माह का गर्भ था, इसके बाद भी उसका गर्भपात कराया गया, जिससे युवती की मौत हो गई। मौत के बाद डाक्टर ने दो लोगों की मदद से लाश को जंगल में फेंका और भाग गए थे। 

                                पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबलपानी गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला था। शव से कुछ ही दूरी पर लगभग 4 से 5 माह का एक भ्रूण भी बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित एक नजदीकी गांव की 27 साल की युवती के रूप में हुई। वह हाल ही में राजकोट (गुजरात) से काम कर वापस लौटी थी। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि युवती करीब 7 माह की गर्भवती थी, हालांकि उसके परिजन इस बात से अनजान थे। युवती इलाज के लिए मंडला जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह नजदीकी गांव नयागांव में झोलाछाप डॉक्टर उदित पड़वार के पास गर्भपात कराने पहुंची। डॉक्टर से इलाज कराने के बाद युवती परसवाह गांव में सुनील पूशाम के घर रुक गई। जहां पर युवती की हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद मौत हो गई। जिसपर सुनील पूशाम ने ऑटो चालक रोशन नरते के साथ मिलकर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर उदित पड़वार, सुनील पूशाम और ऑटो चालक रोशन नरते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि इसमें किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak