khabar abhi tak

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर पमरे से गुजरेगी नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें

जबलपुर. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर नांदेड़ में 24 एवं 25 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनजऱ रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे से भी गुजरेगी। 

1- गाड़ी संख्या 04524/04523 चंडीगढ़-हजूर साहिब नांदेड़–चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04524 चंडीगढ़-हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 एवं 24 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान कर, रात 19:50 बजे बीना जंक्शन, 21:50 बजे भोपाल जंक्शन एवं 23:25 बजे इटारसी जंक्शन पर आगमन कर और दूसरे दिन दोपहर 13:30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।  

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04523 हजूर साहिब नांदेड़-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 एवं 26 जनवरी 2026 को हजूर साहिब नांदेड़ से रात 21:00 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन दोपहर 12:15 बजे इटारसी जंक्शन, 14:00 बजे भोपाल जंक्शन एवं सायं 16:10 बजे बीना जंक्शन पर आगमन कर और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।  

ठहराव स्टेशन- अम्बाला कैंट, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफ़दरगंज, आगरा कैंट जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, खण्डवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, छत्रपति सम्भाजी नगर, जालना, परभनी जंक्शन एवं  पूर्णा जंक्शन।

संरचना:- 1 वातानुकूलित फर्स्ट कम टू टियर, 1 वातानुकूलित टू टियर, 2 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर श्रेणी,  05 जनरल श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन सहित 23 कोच होंगे ।

2- गाड़ी संख्या 04494/04493 हजरत निजामुद्दीन–हजूर साहिब नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन आरक्षित स्पेशल ट्रेन  (02-02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04494 हजरत निजामुद्दीन-हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 एवं 24 जनवरी 2026 को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, रात 20:25 बजे बीना जंक्शन, 22:25 बजे भोपाल जंक्शन एवं दूसरे दिन मध्य रात्रि 00:10 बजे इटारसी जंक्शन पर आगमन कर और दूसरे दिन सायं 16:20 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।  

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04493 हजूर साहिब नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2026 को हजूर साहिब नांदेड़ से रात 20:10 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे इटारसी जंक्शन,12:10 बजे भोपाल जंक्शन एवं दोपहर 14:15 बजे बीना जंक्शन पर आगमन कर और दूसरे  दिन रात्रि 23:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।  

ठहराव स्टेशन- आगरा कैंट जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, खण्डवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, छत्रपति सम्भाजी नगर, जालना, परभनी जंक्शन एवं  पूर्णा जंक्शन।

संरचना:- 1 वातानुकूलित टू टियर, 2 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लीपर श्रेणी,  04 जनरल श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन सहित 19 कोच होंगे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak