khabar abhi tak

जबलपुर:ग्रीन सिटी में पुलिस के हत्थे चढ़ी विदेशी कॉल गर्ल


जबलपुर।
 माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ ग्रीन सिटी स्थित एक आवास पर दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विदेशी मूल की महिला भी शामिल है। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता जानकारी मिली थी कि बाबा टोला (हनुमानताल) निवासी शिवा चौधरी ग्रीन सिटी स्थित एक घर में विदेशी महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए पते पर औचक छापेमारी की।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी

​छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी शिवा चौधरी की पत्नी और एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस घर के भीतर लंबे समय से देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak