कलेक्ट्रेट में कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत,ड्यूटी के दौरान कुर्सी बैठे -बैठे हुए बेहोश

 

सतना। एमपी के सतना स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आज को रघुराजनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी संजय मिश्रा का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे सेक्शन राइटर के पद पर कार्यरत थे और उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही है।

                               बताया गया है कि आज दोपहर करीब 12 बजे संजय मिश्रा तहसील कार्यालय में अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। इस दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे कुर्सी पर बैठे-बैठे ही बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने देखा तो तत्काल ही निजी वाहन से अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सेक्शन राइटर संजय मिश्रा 59 वर्ष के थे। 3 साल नौकरी के बचे थे। संजय मिश्रा पहले से ही हार्ट पेशेंट थे। उनकी एंजियोप्लास्टी पहले भी हो चुकी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होने संजय मिश्रा को देखा तो फूट-फूटकर रोए, जिससे सारा माहौल गमगीन हो गया। सहकर्मियों ने संजय मिश्रा को एक कर्मठ, सरल व जिम्मेदार कर्मचारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post