khabar abhi tak

प्राचार्य डॉ. रामकुमार रजक का आत्मीय अभिनंदन, प्राध्यापक संघ ने दी विदाई


जबलपुर।
 प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग द्वारा शासकीय ओएफके (खमरिया) महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार रजक की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनकी दीर्घकालीन शैक्षणिक सेवाओं और प्रशासनिक योगदान के लिए संघ ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल ने डॉ. रजक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपनी सहजता, मिलनसारिता और हँसमुख स्वभाव के कारण विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव समेत प्रमुख शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. समीर शुक्ला, डॉ. आभा तिवारी, डॉ. रीता भंडारी, डॉ. प्रतिमा दीक्षित, डॉ. आरपीएस चंदेल, डॉ. भरतेश भारिल्ल, डॉ. एन.एल. जैन, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सुनील लखेरा एवं डॉ. राम अग्रवाल ने डॉ. रजक के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak