khabar abhi tak

एमपी : सोहागपुर से कोचिंग से घर लौट रहे छात्रों की स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तीन की मौत

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में करणपुर के पास शनिवार 17 जनवरी की रात धान से भरी खड़ी ट्रॉली से छात्रों की गाड़ी टकरा गई। हादसे में 9वीं के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों छात्र ग्राम आमदेही के रहने वाले थे। इनमें दो छात्र चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर तहसीलदार नीरू जैन, सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। तीनों शवों को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमॉर्टम होगा।

रोजाना से 5 किमी दूर सोहागपुर आते थे

जान गंवाने वाले छात्रों के नाम अश्विन पिता ललित रघुवंशी, शिव पिता रामेश्वर रघुवंशी और मनुराज पिता प्रवीण रघुवंशी तीनों निवासी ग्राम आमदेही है। तीनों सोहागपुर की सेंट पेट्रिक स्कूल के स्टूडेंट थे। रोजाना वे आमदेही से 5 किमी दूर सोहागपुर आते थे।  शनिवार रात 8.30 बजे वे कोचिंग से घर लौट रहे थे। ग्राम करणपुर चौधरी पेट्रोल पंप के पास ओला स्कूटी धान से भरी ट्रॉली से जा टकराई। जिसमें स्कूटी सवार तीनों नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak