अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कारों की घोषणा पमरे ने जीता बिक्री प्रबंधन पुरस्कार, वेस्टर्न रेलवे सभी जोनों पर भारी

 
जबलपुर/नई दिल्ली। भारतीय रेल के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष की पुरस्कार सूची में बिक्री प्रबंधन पुरस्कार पश्चिम मध्य रेलवे को मिला है, उसने तकनीकी विशेषज्ञता और शानदार कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में पमरे पर दूसरे जोन भारी पड़े. इन पुरस्कारों में वेस्टर्न (पश्चिम) रेलवे सभी जोनों पर जबर्दस्त रूप से भारी पड़ा है.

रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव टी. श्रीनिवास के जारी पत्र के अनुसार, इन पुरस्कारों का वितरण 9 जनवरी को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। समारोह के दौरान रेल मंत्री स्वयं विजेता जोन के महाप्रबंधकों को सम्मानित करेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से महाप्रबंधक के साथ संबंधित विभाग के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष (पीएचओडी) इसके लिए दिल्ली जाएंगे।

पश्चिम रेलवे सभी जोनों पर भारी

पश्चिम रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कुल छह श्रेणियों में बाजी मारकर अपना दबदबा बनाया, वहीं दक्षिण रेलवे को पर्यावरण और स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार और आबू रोड रनिंग रूम के लिए अपनी पहचान बनाई, जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने रेल मदद और यातायात परिवहन में नाम कमाया।

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 विजेता सूची

टेलीकम्युनिकेशन दक्षता पुरस्कार : उत्तर मध्य रेलवे

सिग्नल दक्षता पुरस्कार : उत्तर मध्य और मध्य रेलवे

सुरक्षा पुरस्कार : पूर्व मध्य रेलवे

बिक्री प्रबंधन पुरस्कार : पश्चिम मध्य रेलवे

कोचिंग मेंटेनेंस शील्ड (उत्कृष्ट गुणवत्ता) : ईस्ट कोस्ट रेलवे

सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई पुरस्कार : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ), चेन्नई

लेखा एवं वित्त प्रबंधन पुरस्कार : दक्षिण रेलवे

पर्यावरण एवं स्वच्छता पुरस्कार : दक्षिण रेलवे

लोको मेंटेनेंस पुरस्कार : दक्षिण रेलवे

वैगन मेंटेनेंस पुरस्कार : उत्तर पश्चिम रेलवे

गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार : उत्तर पश्चिम रेलवे

रनिंग रूम पुरस्कार : आबू रोड रनिंग रूम (उत्तर पश्चिम रेलवे)

यातायात परिवहन पुरस्कार : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

रेल मदद पुरस्कार : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशाप) पुरस्कार : तिरुपति वर्कशाप (एससीआर) और मोतीबाग वर्कशाप (एसईसीआर)

स्टोर्स पुरस्कार : मध्य रेलवे

ब्रिज मेंटेनेंस पुरस्कार : मध्य रेलवे

सिविल इंजीनियरिंग पुरस्कार : पश्चिम और मध्य रेलवे

सिविल इंजीनियरिंग निर्माण पुरस्कार : मध्य और पश्चिम रेलवे

व्यापक स्वास्थ्य देखभाल पुरस्कार : पश्चिम रेलवे

एनएफआर (एनएफआर) पुरस्कार : पश्चिम रेलवे

ट्रैक मेंटेनेंस पुरस्कार : पश्चिम रेलवे

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पुरस्कार : पश्चिम रेलवे

मानव संसाधन प्रबंधन पुरस्कार : पश्चिम रेलवे

कमर्शियल पुरस्कार : पूर्व रेलवे

सर्वोत्तम सुरक्षा पुरस्कार : पूर्व रेलवे.

Post a Comment

Previous Post Next Post