khabar abhi tak

मोबाइल फोन चार्ज करते वक्त करंट लगने से महिला की मौत,पति ने देखा तो बेहोश जमीन पर पड़ी मिली..!

दमोह। एमपी के दमोह स्थित सहरी गांव तेंदूखेड़ा में आज सुबह मोबाइल फोन चार्ज करते वक्त करंट लगने से महिला रश्मि गौंड़ की मौत हो गई। परिजनों ने महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के ग्राम सहरी निवासी रश्मि पति नरेश गौड़ उर्फ मुकेश उम्र 30 वर्ष आज सुबह सुबह करीब दस बजे के लगभग घर में मोबाइल फोन चार्ज कर रही थीं। इसी दौरान इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास मौजूद एक कटी हुई डोरी के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से तार रश्मि के हाथ में चिपक गया और वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर उनके पति नरेश कमरे में पहुंचे, देखा कि रश्मि जमीन पर बेहोश पड़ी है, हाथ में तार चिपका है। परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रश्मि को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak