khabar abhi tak

एमपी : दमोह-छतरपुर हाईवे पर तीन ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक पलटा, दूसरा खाई में गिरा, लगा जाम

दमोह. मध्य  प्रदेश के दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र की गेवलारी पुलिया के पास तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि दूसरा ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरा। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी ट्रक चालक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन हाईवे पर आवाजाही जरूर बाधित हो गया।

एक ट्रक के चालक  ने बताया कि वह रुदलपुर से बेंगलुरु जा रहा था। बटियागढ़ के पास ब्रेकर पर उसने जैसे ही ब्रेक लगाया, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाले ट्रक से टकरा गया। जलीश का ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि सामने वाला ट्रक खाई में चला गया। पीछे वाला तीसरा ट्रक सड़क पर ही खड़ा रहा।

एक ट्रक पलटकर खाईं में जा गिरा

टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी चालक की जान नहीं गई। जिस तरह से तीनों ट्रक आपस में टकराए थे, उससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति न बने। यह वही गेवलारी पुलिया है जहां एक सप्ताह पहले गिट्टी से भरा एक डंपर पुलिया से नीचे गिर गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह स्थान जिले के सबसे बड़े ब्लैक स्पॉट में से एक है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak