khabar abhi tak

संदिग्ध हालात में कालेज की छात्रा की मौत, उल्टियां होने पर अस्पताल पहुंचाया गया..!

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित जिला अस्पताल में आज कालेज छात्रा को उल्टियां होने के कारण भरती कराया गया, जहां पर छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। संदिग्ध हालात में हुई मौत हो लेकर आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

                                      बताया गया है कि मालूमझोला थाना बिरसा क्षेत्र में रहने वाली लता सैयाम कन्या महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह 4 बजे लता ने बिस्तर पर उल्टियां करना शुरु कर दिया। जिससे परिजन घबरा गए, वे कुछ समझ पाते इससे पहले वह शौचालय चली गई, वहां से बाहर आकर गिर गई। परिजन उसे तत्काल बिरसा अस्पताल ले गएए जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दोपहर एक से दो बजे के बीच उसे बालाघाट के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टरों से मिली सूचना के आधार पर शव बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच बिरसा पुलिस द्वारा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak