इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा ने वर्ष 2025-26 के दौरान जबलपुर रेल मंडल की उपलब्धियों एवं रेलवे के समग्र प्रदर्शन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राजस्व अर्जन, संरक्षा, सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर अनुरक्षण एवं ट्रेन परिचालन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह सफलता कर्मचारियों की एकजुटता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।
कार्यक्रम के दौरान रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी तथा सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की टीम द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। साथ ही कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, जबलपुर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार एवं श्री सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, कमांडेंट श्री मुनव्वर खान, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री स्वप्निल पाटिल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नितेश कुमार सोने, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री गुन्नार सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
