khabar abhi tak

इस साल फरवरी-मार्च में कब-कब बजेंगी शहनाई, जानिए शादियों के लिए क्या है शुभ मुहूर्त

 
उज्जैन.
वर्ष 2026 का जनवरी का महीना खत्म होने को है, ऐसे में शादी वाले घरों में मुहूर्त को लेकर सबसे बड़ी दुविधा रहती है. फरवरी माह की 4 तारीख से ही शादी ब्याह के शुभ दिन की शुरुआत हो जाएगी, क्योंकि शुक्र पूरी तरह से उदय हो जाएंगे. साल 2026 में पढि़ए कब है शादियों का मुहूर्त.

फरवरी माह विवाह मुहूर्त की शुरुआत

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत फरवरी माह से हो रही है. 3 फरवरी की रात से शुक्र पूर्ण रूपेण उदय हो जाएंगे और जैसे ही पश्चिम दिशा में उदय होंगे. 4 फरवरी से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी. फरवरी माह में विवाह के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 4 फरवरी, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी इतने दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. कुल मिलाकर इस माह में बहुत सारे शुभ मुहूर्त हैं.

 मार्च में 4 मार्च 5, 7, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 मार्च दोपहर तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे. इसके बाद फिर खरमास की शुरुआत हो जाएगी. 14 मार्च दोपहर बाद ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. एक महीने तक शादी-ब्याह के मुहूर्त पर रोक लग जाएगी. एक महीने तक कोई भी किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होंगे. जो कि 15 अप्रैल के बाद ही फिर नए शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak