khabar abhi tak

वृद्धा की हत्या के बाद लाश को बोरी में बंद कर पानी से भरे गढ्डे में फेंका, 6 जनवरी से लापता थी

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित बंजारा टोला स्थित में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब पानी से भरे गढ्डे में पड़ी बोरी में वृद्धा हरोतीबाई की हाथ, पैर बंधी लाश मिली है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वृद्धा की हत्या कर लाश को बोरी में बंद कर फेंका गया है। वृद्धा 6 जनवरी से लापता थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                               पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोहरी नैनपुर निवासी हरोती बाई पति किशन उईके उम्र 60 वर्ष गांव से 6 जनवरी से घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। आज सुबह बंजारा टोला में एक क्रेशर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिला। बोरी में लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, जिन्होने बोरी खोली तो वृद्धा के हाथ व पैर बंधे मिले। जिससे ऐसा प्रतीत हा ेरहा है कि वृद्धा हरोतीबाई की हत्या कर लाश को बोरी में बंद कर फेंका गया है। पुलिस ने मामले जांच कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak