khabar abhi tak

जैन मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी,19 छत्र, कैश,डीवीआर ले गए चोर, मौके पर मिला पैन कार्ड-एटीएम

 

सागर। एमपी के सागर स्थित सुरखी में देर रात चोरों ने जैन मंदिर पर धावा बोल दिया, चोरों ने मंदिर से भगवान के 19 चांदी के छत्र (वजनी 5 किलो), दानपेटी से नकदी, सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी कर ले गए। आज  सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
                                 बताया गया गया है कि सुरखी में स्थित प्राचीन जैन मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। जहां पर सुबह से देर शाम तक जैन समाज के लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर देर रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ा और रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर भी निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे करीब 19 चांदी के छत्र और कैश चोरी किया। चोरी गए छत्रों का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मंदिर पर जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सागर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान मंदिर परिसर में एक पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह चोरों का हो सकता है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak