khabar abhi tak

जबलपुर : ट्रेनों, प्लेटफार्मों पर गंदगी फैलाना पड़़ा महंगा, 1 माह में ही 6733 यात्रियों पर लगा 13 लाख 47 हजार का जुर्माना

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता के प्रति यात्रियों में जागरूकता लाने एवं रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के अंतर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जा रही है।

स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि में जबलपुर मंडल में कुल 6,733 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को रुपए 13 लाख 47 हजार 945 से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। केवल दिसंबर माह में ही 607 यात्रियों को ट्रेनों या स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के लिए पकड़ा गया, जिन पर आर्थिक दंड लगाकर रेलवे को रुपए 1 लाख 21 हजार से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak