khabar abhi tak

WCRMS की पीएनएम में गूंजी रेल कर्मचारियों की समस्याएं, टीटीई रेस्ट हाउस में होगी रनिंग रूम में समान सुविधाएं

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ की मांग पर टीटीई रेस्ट हाउस में एसी लगने शुरू हो चुके है और शीघ्र ही रनिंग स्टॉफ के समान सुविधाएं प्रदान की जाएगी. उक्त बड़ी सफलता महामंत्री श्री अशोक शर्मा ने दिलाई। 

संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय महाप्रबंधक- रेल मजदूर संघ पीएनएम में संघ के अध्यक्ष श्री सी. एम. उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंधोपाध्याय के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया, जिस पर महाप्रबंधक ने संबंधितों अधिकारियों का े त्वरित कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिए। समस्त ल ंबित प्रमोशन 31 दिसम्बर के पूर्व कम्पलीट करने जिससे 8 वें कमीशन का अधिक लाभ मिले, कम्यूनिटी हॉल में बेहतर सुविधाएं देने, एचआरएमएस कार्य नहीं करने पर मेन्युअल आवेदन स्वीकार हो, दयाधार नियुक्ति समय पर व मेडीकल डिकेटेगराइज करने में विलम्ब न हो, ज्।क्ज्ञ को पदस्थी स्थल पर भारमुक्त करे, टीएडीके कोटे की प्रमोशन पॉलिसी नियमानुसार लागू हो, विशेषज्ञ चिकित्सा व पैरामेडीकल स्टॉफ की नियुक्ति, इंजीनियरिंग, रनिंग कर्मचारियों की लंबित समस्या दूर हो, खेलकूद कोटे के खिलाडिय़ोंं को अभ्यास व टूर्नामेंट के लिए समयपूर्व भारमुक्त किया जाए, यूनिफार्म व जूते की गुणवता अच्छी हो, रनिंग स्टॉफ ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट व पेथोलॉजी टेस्ट की विसंगतियॉ रोकने, रेल डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में इलाज करें। उपयुक्त स्थानों पर व्हील चेयर की व्यवस्था हो, रेस्ट हाउस/हॉलीडे रूम मेेंं बेहतर सुविधाएॅ व ऑन लाईन बुकिंग हो, महिला कर्मियों को बेहतर सुविधाए मिले व उनका अपमान बर्दाश्त नहीं, रेल चिकित्सालय में बेहतर इलाज व सुविधाएं मिले, रेल कर्मचारियों व आवासों की खस्ता हालत में सुधार, जीएम कार्यालय बिल्डिंग में एसी का काम जल्द शुरू हो, आदि मुद्दों के समाधान की सहमति बनी।

बैठक में पश्चिम मध्य रेल के आला अधिकारियों के अलावा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी. एल. मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री कमलेश परिहार, उपाध्यक्ष श्री वीरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव श्री डी. पी. अग्रवाल, अब्दूल खालिक, संयुक्त महामंत्री श्री संदीप श्रोती, श्री एम.एस. पुरी सहायक महामंत्री, श्री सतीश कुमार, श्री आर. ए. सिंह, श्री संतोष त्रिवेणी, श्री अनिल सैनी, श्री अनिरूद्ध सोनी, श्री संतोष चतुर्वेदी, बनवारी लाल मीना, श्रीमति सविता त्रिपाठी, सिम्ता दक्ष आदि समेत उपस्थित रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak