कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल चिकित्सालय कोटा मण्डल (पमरे) एवं भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर के मध्य समझौता पत्र (एमओयू) पर संबद्धता (एफिलिएशन) को लेकर दोनों अस्पतालों के अधिकृत प्रबंधन द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
ऑल इंडिया रेलवे पेशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) के प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर के पश्चात फेडरेशन कार्यालय में आयोजित समारोह मे कैंसर हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर जनरल (रिटायर्ड) श्री एस सी पारीख और अन्य प्रतिनिधियों का फेडरेशन कार्यालय में एआईआरएफ के सहायक महामंत्री मुकेश गालव, सदस्य इरशाद खान,फेडरेशन के अध्यक्ष जी पी सिंह, सचिव डी के अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रफीक मोहम्मद एवं राकेश भार्गव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मेजर जनरल एस सी पारिख ने हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के बारे में अवगत करवाते हुये कहा कि समय पर डायग्नोसिस हो जाए व केंसर रोगी को ईलाज मिल जाये तो कैंसर रोग को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। सहायक महामंत्री मुकेश गालव संबद्धता (एमओयू)) हेतु काफी समय से प्रयासरत थे ताकि रेलवे कर्मचारी व आश्रितो को कोटा के नजदीक ही आधुनिक व सुविधायुक्त ईलाज मिल सके। इससे पहले कोटा मण्डल रेल चिकित्सालय द्वारा रोगियों को ईलाज हेतु मुम्बई के केंसर अस्पतालों मे रेफर किया जाता था। गालव ने कहा कि शीघ्र ही कोटा मण्डल मे केंसर पीडि़तों के लिये कैंप भी लगाया जायेगा।ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के सचिव डी के अरोड़ा एवं उपस्थित पदाधिकरियो व सदस्यों ने फेडरशनों के प्रयासों से मिली इस सफलता को रेल कर्मचारियों,पेंशनर्स व उनके अश्रितो के लिए कोटा मण्डल के नजदीक ही मिलने वाली आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए हर्ष प्रकट किया। कार्यक्रम के अन्त में फेडरेशन के अध्यक्ष जी पी सिंह ने उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।
.jpeg)
