khabar abhi tak

सड़क किनारे मिली अविवाहित युवती की लाश, भ्रूण भी मिला, गर्भपात के दौरान मौत का संदेह, परिजन बोले, हमें नहीं पता गर्भवती थी

 


 मंडला। एमपी के मंडला स्थित तबलपानी गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवती की लाश देखी। वहीं कुछ दूरी पर 4 से 5 माह का एक भ्रूण भी मिला है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंंच गए, जिन्होने शिनाख्ती के बाद परिजनों को खबर देकर बुलाया। परिजनों का कहना था कि हमें नहीं मालूम कि वह गर्भवती थी।  

                                       खबर है कि तबलपानी गांव में रहने वाली अविवाहित युवती दो दिन पहले घर से कहकर निकली थी कि तबियत खराब है और वह इलाज कराने जा रही है। इसके बाद वह घर नहीं आई। आज सुबह सात बजे के लगभग गांव के लोगों ने सड़क किनारे युवती की लाश व भू्रण देखा तो स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उन्हे नहीं मालूम था कि वह गर्भवती है। वहीं उन्होने यह भी जानकारी दी कि युवती राजकोट गुजरात काम करने गई थी, कुछ दिन पहले ही गांव आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि डीएनए के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भू्रूण किसका है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak