khabar abhi tak

बर्फबारी-कोल्ड वेब से लुढ़केगा पारा, कोहरे से अलर्ट


जबलपुर।
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता से जम्मू.कश्मीर में बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावनाएं बनी हुई हैं, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व कोहरे में इजाफा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर के चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। इन सभी राज्यों में घना कोहरा छाएगा, जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित होगी और यातायात सेवाएं चरमरा सकती हैं। 

देश के अधिकांश राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दक्षिण भारत में बादलों का बरसना जारी है तो पूर्वोत्तर में भी आंशिक तौर पर बदली नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कोहरे में इजाफा हो रहा है और तापमान में कमी आने से सर्दी बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की मौजूदगी रहने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू.कश्मीर के संभावित हिस्सों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। आज 25 दिसंबर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज शीतलहर चलने और घना कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है, जिसके बाद सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा एवं कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

शहर के तापमान पर नजर डाले तो मौजूदा हालात में अधिकतम 24 औ न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो बर्फबारी या कोल्ड वेब से और गिर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak