khabar abhi tak

खेत में करंट लगने से मां-बेटे की मौत, मोटर के पास लगे बोर्ड से फैला करंट

गुना। एमपी के गुना स्थित मृगवास क्षेत्र में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब खेत में काम कर रही महिला व उसका बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों को देख आसपास खेत में काम कर रहे लोग पहुंच गए। जिन्होने दोनों को कुंभराज अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                             पुलिस के अनुसार मृगवास के बलावली गांव की रहने वाली ललिता बाई पति भगवानसिंह भील उम्र 35 वर्ष किसानी करती थी। उसके पति सिंगरौली जिले में मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर वह और उसके बच्चे थे। आज पूर्वान्ह11 बजे वह खेत पर काम कर रही थी। खेत पर ही मोटर के लिए बिजली की लाइन डाली हुई थी। ट्यूबवेल के पास लगी मोटर चालू करने के लिए एक बोर्ड लगा रखा था। इस बोर्ड में मोबाइल वगैरह भी चार्ज होते थे। ललिता किसी काम से बोर्ड के पास गई, इस दौरान ललिता बिजली के तार की चपेट में आ गई। इससे वह वहीं पर ही गिर गई। मां को देख उसका 5 साल का बेटा भी पहुंच गया और मां को छुआ तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह दोनों नहीं लौटे तो परिवार वाले देखने पहुंचे। दोनों मौके पर मृत मिले। परिवार वालों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल  पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak