khabar abhi tak

नाबालिग प्रेमिका-बालिग प्रेमी ने की आत्महत्या, लड़की की रात में मौत, सुबह मिली युवक की लाश

गुना। एमपी के गुना स्थित रशीद कालोनी में नाबालिग प्रेमिका व उसके बालिग प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। बीती देर रात इलाज के दौरान 16 वर्षीय लड़की की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही प्रेमी अस्पताल से भाग निकला। आज सुबह उसका शव कॉलोनी के पीछे खेतों की ओर पड़ा मिला।

                        पुलिस अधिकारियों के अनुसार रशीद कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गणेश रजक का पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा में पढऩे वाली 16 वर्षीय लड़की से करीब एक साल से प्रेम संबंध रहे। बीती शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां व भाई घर लौटे तो वह उल्टियां कर रही थी। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां पर नाबालिगा की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। जहां पर देर रात नाबालिगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब लड़की अस्पताल में भर्ती थी, तब गणेश भी वहां पहुंचा था। जैसे ही उसे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली, वह अस्पताल से भाग गया। रात भर वह घर नहीं लौटा। आज  सुबह रशीद कॉलोनी के पीछे खेतों की ओर टहलने निकले लोगों ने गणेश को अचेत हालत में पड़ा देखा। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। 

नाबालिगा के परिजनों का आरोप, घर आकर जहर दिया

लड़की के परिजनों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब गणेश जहर लेकर आया और लड़की को दिया। दोनों ने घर में ही जहर खाया, इसके बाद गणेश वहां से चला गया। परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही समाज के थे और बालिग होने पर शादी कराने की बात भी हो चुकी थी। वहीं गणेश के भाई जयपाल का कहना है कि उन्हें इस प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak