khabar abhi tak

हाइवा की टक्कर साली की मौत, पत्नी बाल-बाल बची


जबलपुर।
पाटन रोड पर गुरूवार की दोपहर बाइक में सवार जीजा-साली और पत्नी को एक हाईवा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में साली की मौत हो गई। पत्नी बाल-बाल बच गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है।

पाटन पुलिस ने बताया कि झलौन गांव में रहने वाला चंदन सिंह अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक से दोपहर एक बजे जबलपुर इलाज के लिए आ रहा था। बीच रास्ते में उसकी साली सेवती बाई मिल गई। इससे सेवती भी मोटरसाइकिल में सवार हो गई थी। तीनों गुरूपिपरिया के पास पहुंचे ही थे, सामने से आ रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में सेवती को गंभीर चोटें आईं। पत्नी मामूली रूप से घायल हुई थीं। दोनों को इलाज के लिए पाटन अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच कर सेवती बाई को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak