khabar abhi tak

कश्मीरी बर्फबारी-बारिश की सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन


जबलपुर।
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की सर्द हवाएं मध्य प्रदेश पहुंच रही है। इससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में है।

प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। बीती रात की तो सबसे कम तापमान शहडोल का कल्याणपुर में दर्ज किया गया। यहां लगातार दूसरी रात पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, उमरिया में 6.1 डिग्री, राजगढ़ में 6.6 डिग्री, रीवा में 6.8 डिग्री, भोपाल में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.1 डिग्री, मंडला में 7.4 डिग्री, खजुराहो में 7.8 डिग्री, शिवपुर-नरसिंहपुर और नौगांव में 8 डिग्री, इंदौर-ग्वालियर और छिंदवाड़ा में 8.4 डिग्री, जबलपुर और रायसेन में 8.6 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री, सतना में 9.3 डिग्री, श्योपुर-सीधी और दमोह में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


प्रदेश में अगले दो दिन तक कोल्ड वेव और कोल्ड डे दोनों ही स्थिति देखने को मिलेगी। भोपाल और इंदौर में इसका असर ज्यादा रहेगा। आज सोमवार को इंदौर, शाजापुर, नरसिंहपुर-धार जिले में कोल्ड डे और भोपाल में शीतलहर का अलर्ट है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak