khabar abhi tak

जबलपुर के चेरीताल में युवक की हत्या, पुराने विवाद की आशंका, देखें वीडियो



जबलपुर।  कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरीलाल राजीव नगर में 30 वर्षीय अंकित ठाकुर उर्फ चीन/जीना की हत्या का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार देर रात उसका किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद घरवालों ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराकर सुला दिया था। लेकिन सुबह जब परिवार ने उसे उठाना चाहा, तो वह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक कैटरिंग और हलवाई का काम करता था। मृतक की मां राजकुमारी ठाकुर ने बताया कि उसका बेटा मेहनत से काम करता था और इलाके के कुछ लोगों से पुराना विवाद भी चल रहा था। परिजनों ने शक जताया है कि उसी विवाद के चलते पड़ोस या आसपास रहने वाले लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है।

पुलिस की जांच जारी, आरोपी की तलाश में टीमें सक्रिय

कोतवाली टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुराने विवाद की दिशा में भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस आसपास के निवासियों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। टीआई द्विवेदी ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak