तीन साल से फरार डेढ़ लाख का इनामी अपराधी अमित खम्परिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार

 


जबलपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लंबे समय से चल रही तलाश पूरी

जबलपुर। जबलपुर  पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहा डेढ़ लाख रुपये का इनामी और शातिर अपराधी अमित खम्परिया आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपित को महाराष्ट्र  के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है, जहाँ वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लंबे समय से उसकी तलाश में लगी विशेष टीम को यह सफलता कई महीनों की मेहनत और सुरागों के विश्लेषण के बाद मिली है।

 पुलिस के लिए सिरदर्द बना था खपरिया

अमित खम्परिया पर गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं। अमित धमकी, अवैध वसूली सहित कई मामलों में वह मुख्य आरोपी था। फरार होने के बाद वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा, जिससे पुलिस को उसके ठिकाने तक पहुँचना चुनौतीपूर्ण हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने निगरानी, मुखबिर तंत्र और कई राज्यों में समन्वय स्थापित कर विशेष रणनीति अपनाई। इन सबके बावजूद आरोपी चतुराई से बच निकलता रहा, जिसके चलते उसकी इनामी राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई थी। अब उसकी गिरफ्तारी से न केवल पुलिस को राहत मिली है, बल्कि कई मामलों की जांच को भी गति मिलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

सूत्रों के अनुसार अमित खपरिया महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में फर्जी नाम और पहचान से रह रहा था। कभी किराए के मकान में, तो कभी परिचितों के यहाँ ठहरकर वह पुलिस की आँखों में धूल झोंकता रहा। लेकिन जब पुलिस को उसके मोबाइल उपयोग और लोकेशन से जुड़े अहम सुराग मिले, तब टीम ने महाराष्ट्र में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जबलपुर लाया जा रहा है, जहाँ उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित खपरिया की गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी चोट पड़ी है और इससे जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती भी स्पष्ट होती है।

गिरफ्तारी से कई मामलों के खुलासे की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि खम्परिया कई संगठित अपराधों में शामिल था और उसके गिरोह की गतिविधियों के बारे में भी पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। उसके खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और न्यायालय में प्रकरणों को मजबूत आधार के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इस बड़ी सफलता ने पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाया है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post