क्रिसमस की लंबी छुट्टी रद्द, स्कूलों ने जारी किया नया शेड्यूल


जबलपुर।
क्रिसमस पर स्कूलों में पड़ने वाली लम्बी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। मिशनरी और सीबीएसई के विद्यालयों में केवल दो दिन की छुट्टी मिलेगी। सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक मिलेगी। सरकारी स्कूलों में क्रिसमस के दिन केवल एक दिन के लिए छुट्टी रहेगी।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस बार क्रिसमस पर स्कूलों में लंबी छुट्टी नहीं मिलेगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई स्कूलों को भी राज्य सरकार के निर्धारित अवकाश नियमों का पालन करना होगा। क्रिसमस की छुट्टियों में कटौती की गई है। सरकारी स्कूलों में क्रिसमस पर केवल 25 दिसंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। उसके बाद नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। कई स्कूलों ने इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में लगभग 70 सीबीएसई स्कूल संचालित किए जाते हैं, जिसमें मिशनरी स्कूल भी शामिल हैं। पिछले वर्षों में सीबीएसई स्कूलों में 23 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाता था, जो एक या दो जनवरी तक चलता था। लेकिन इस बार छुट्टियों के नियमों में सख्ती की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post