khabar abhi tak

मजिस्ट्रेट के घर डकैती की कोशिश, खिड़की तोड़ रहे थे बदमाश, अलार्म बजते ही लगाई दौड़

 

सतना। एमपी के सतना स्थित विराट कालोनी सिविल लाइन में देर रात मजिस्ट्रेट आनंद बागरी के घर में 7-8 बदमाश खिड़की तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश में रहे। तभी सीसीटीवी का अलार्म बजे ही बदमाशों ने दौड़ लगा दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने सीसीटीवी के फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार विराट कालोनी  में रहने वाले आनंद बागरी रामपुर बाघेलान में मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ है। उनके घर में देर रात दो बजे के लगभग सात से आठ बदमाश आए और खिड़की तोड़कर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मोशन सेंसर सक्रिय हो गया और जोर से अलार्म बज उठा। अलार्म की आवाज सुनते ही मजिस्ट्रेट आनंद बागरी की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया जिससे घबराकर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश रुरु कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार निरंजन शर्मा के घर भी बदमाशों ने इसी तरह की वारदात का प्रयास किया था। इस घटना से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। मजिस्ट्रेट बागरी के घर में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों का शामिल होना घटना की गंभीरता को दर्शाता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak