khabar abhi tak

एमपी में और बढ़ेगी ठंड : नये साल तक राहत की उम्मीद नहीं, इन जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं और कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग में हुई बर्फबारी के चलते पूरा राज्य ठंड की चपेट में है। हालात ये हैं कि, कई जिले शीतलहर की चपेट में है तो वहीं कई जिलों में भारी कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग की माने तो ठंड का कहर नये साल तक जारी रह सकता है. फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं ैहै.

खासतौर पर ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा और सीधी में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में कोहरे की मार सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में दर्ज हुआ। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में इतना रहा रात का टेम्परेचर

एमपी के रीवा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, छतरपुर जिले के नौगांव में 7.4 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री, खंडवा और सतना में 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, जबलपुर ओर शिवपुरी में 9 डिग्री, दतिया में 9.5 डिग्री और ग्वालियर में 11.3 डिग्री दर्ज हुआ है। इन शहरों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak