ससुराल वाले 'अंशी ' को मायके में छोड़कर चले गए !


जबलपुर।
शादी के बाद ससुराल वालों का दहेज रूपी चेहरा अलग-अलग प्रकार से सामने आने लगा है। हाल ही में फूटाताल में रहने वाली अंशी ठाकुर को उसके ससुराल वाले मायके छोड़कर चले गए हैं और कहा है कि दहेज में 12 लाख और कार लेकर आना। ससुराल से बेदखल हुई महिला ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है।

बेलबाग पुलिस ने बताया कि फूटाताल निवासी अंशी ठाकुर ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह 7 जून 23 को आयुष ठाकुर भगवानगंज सागर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता अपनी सामर्थता से नगदी एवं सोने के गहने तथा गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन उसके पति शादी में दान दहेज से खुश नहीं थे। वे 12 लाख रूपये एवं कार की मांग करने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हो गयी। कुछ दिन उसे पति ने उसे रात में दूध में कोई पावडर मिला कर दिया। उसका स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसकी जानकारी उसकी सास ने उसके माता पिता को दी थी। उसके माता पिता ने जबलपुर में उसका इलाज कराया जहां डाक्टर ने चैकप किया रिपोर्ट आने के बाद डाक्टर ने बताया कि आपने कुछ दवा खाई है जिससे आपका गर्भपात हो गया है। पति बाम्बे जाने का बहाने करके चला गया। वह अपने माता पिता के साथ रह रही थी। जनवरी 2024 मेे पति उसे समझाकर ससुराल ले गया। 1-2 माह बाद ससुराल वाले उसे पुनः दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। उसकी तबियत खराब होने से पति उसे मायके छोड़कर चले गये। उसने एवं उसके परिवार वालों से ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किये लेकिन पति एवं ससुराल वालों ने उसे साथ में रखने से मना कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post