khabar abhi tak

जबलपुर से पकड़ा गया मंडला में हुए आयुषी ज्वेलर्स डकैती का आरोपी..!

 

मंडला। एमपी के मंडला में हुए आयुषी ज्वेलर्स डकैती कांड के 9वें आरोपी पंकज गौर को पुलिस ने आज जबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

                                    बताया गया है कि मंडला के कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स में 20 नवंबर की शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की थी। लूट के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चांदी के गहने लेकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। इस कार्रवाई में पुलिस ने पहले आठ आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया था। वारदात में इस्तेमाल की गई कार, मोटरसाइकिल, हथियार और लूटे गए जेवरात भी बरामद किए गए थे। पुलिस जांच में कुल 14 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इसी क्रम में मंडला पुलिस और साइबर तकनीकी टीम को मिले सुरागों के आधार पर आरोपी पंकज गौर उम्र 24 वर्ष निवासी जिला रायसेन को जबलपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने डकैती में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। आयुषी ज्वेलर्स डकैती और हत्या के प्रयास के इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस शेष पांच फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak