khabar abhi tak

कार को टक्कर मारकर हाईवा खेत में घुसा


जबलपुर।
शहपुरा के पास मंगलवार की रात बेलगाम भाग रहा एक डम्पर अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारने के साथ ही खेत में जा घुसा। दुघर्टना में कार सवार बाल-बाल बच गया। मौके पर मामूली चोटें आई हैं।

शहपुरा पुलिस ने बताया कि सहजपुर निवासी राजेश कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मंगलवार रात अपनी बुलेरो क्रमंाक एमपी 20 सीई 9833 से शेख अमित एवं राकेश जैन के साथ करकबेल के पास मटर की गाडी फेल हो जाने के कारण लेबर लेकर जा रहे थे। रात 11 बजे टेढ चौकी के पहले शहपुरा के पास पहुुचे। तभी गोटेगॉव की ओर से आ रहा हाईवा का चालक एमपी 20 एचबी 8155 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी बुलेरो मे सामने से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में हाईवा खेत में घुस गया। राजेश और राकेश के को हाथ, चेहरे मे चोट आई। 

इसी तरह बरेला में गंगासागर निवासी हरीष परस्ते ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने चचेरे भाई श्याम सिंह से के साथ मंगलवार को रिश्तेदारी मे बरेला से जन्म दिन कार्यक्रम से लौट रहा था। टोल नाके के आगे रोड पर काम चल रहा था। डायवर्सन होने के कारण अपनी मोटर सायकिल खडी कर रूका। तभी लोडिंग वाहन एमपी 20 जीबी 5378 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड किनारे खडे उसके बडे भाई श्याम सिह को टक्कर मारते हुये उसके पैर पर चका चढाते हुये भाग गया। जिससे दोनो के हाथ-पैर कमर में चोटें आई। भाई को चोट अधिक होने से अस्पताल में भर्ती कराया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak