जबलपुर। पनेहरा पेट्र्ोल पम्प के पास अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और मजदूर लग्जरी कार और सामान लेकर गायब हो गए थे। इस मामले की शिकायत किए जाने पर रांझी पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हरियाणा, यूपी से पकड़ लिया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।
नगर निगम के साइट इंजीनियर ने बताया कि पनेहरा में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। 18 दिन पहले मजदूर लगाए गए थे। अचानक रात में लग्जरी वाहन और निर्माण सामग्री लेकर मजदूर गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता चला था। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लोकेशन लेकर आरोपियों को धरदबोचा है।
