khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ की महिला को शादी करने बुलाकर किया रेप, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी पहचान

 

सागर। एमपी के सागर में सिविल लाइन स्थित एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ रेप किया। आरोपी युवक शंभू सुमन ने शादी का झांसा देकर बुलाया था। दोनों की पहचान मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। मामले में पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

                                   पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी 38 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह तलाकशुदा है। वर्ष 2022 में पति से तलाक हुआ था, उसके दो बच्चे हैं। वह सिलाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करती है। करीब एक माह पहले मेट्रीमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात सागर के शंभू सुमन पिता सरजुन प्रसाद से हुई। शंभू ने स्वयं को आर्मीमैन होना बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी की मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी है। वह दोबारा शादी करना चाहता है। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से शादी करने का कहकर सागर बुला लिया।  सागर में आर्य समाज मंदिर से दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करने की बात कही। भरोसा कर महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ 15 नवंबर को सागर पहुंची। मकरोनिया चौराहे पर आरोपी उन्हें मिला। जहां से वह सिविल लाइन में स्थित एक होटल में लेकर आया। दो कमरे बुक कराकर उन्हें रुकवाया। इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के एक मंदिर में ले जाकर उसने मंगलसूत्र पहनाया। जिसके बाद वे होटल लौट आए। जहां देर रात आरोपी ने शादी का हवाला देकर पीडि़ता के साथ रेप किया। 

ड्यूटी पर जाने का कहकर पीडि़ता को वापस भेज दिया-

होटल में रेप करने के बाद दूसरे दिन आरोपी शंभू ने कहा कि उन्हें आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना है, शादी कोरबा में ही करने कहकर चला गया और पीडि़ता को वापस भेज दिया। इसके बाद कुछ दिन तक वह फोन पर बात करता रहा। कुछ दिन से नंबर बंद कर दिया। महिला को संदेह हुआ तो वह सागर आई और आसपास के लोगों से जानकारी निकाली। उसे पता चला कि शंभू सुमन शादीशुदा है। उसकी पत्नी जीवित है। मामला सामने आते ही पीडि़ता ने सिविल थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak