khabar abhi tak

नर्सिंग आफिसर के घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, जिला अस्पताल परिसर घटना से सनसनी..!

 

कटनी। एमपी के कटनी में जिला अस्पताल परिसर स्थित नर्सिग आफिसर के शासकीय आवास में चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नगदी रुपए व गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दिन-दहाड़े हुई चोरी की घटना से अस्पताल परिसर में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल्पना सेन जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। वह आज सुबह 8 बजे अस्पताल परिसर स्थित अपने शासकीय आवास में ताला लगाकर  ड्यूटी पर चली गई। इस दौरान अज्ञात बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और घर में घुस गए। उन्होंने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। दोपहर के वक्त कल्पना सेन घर आई और ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी के लॉकर खुले जिसमें रखे सोने व चांदी के जेवर गायब है। कल्पना सेन के घर में चोरी की खबर अस्पताल परिसर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कर्मचारियों व नर्स पहुंच गई, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak