साल की सबसे लंबी रात आज: जबलपुर में क्या होगा असर


विंटर सोल्स्टिस है वजह, धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे दिन

जबलपुर। खगोलीय दृष्टि से 21 दिसंबर यानी रविवार के दिन की काफी अहमियत है। यह साल का सबसे छोटा दिन होगा जबकि रात सबसे लंबी होगी। धरती के अपनी धुरी पर झुकाव के कारण यह स्थिति बनेगी। खगोल विज्ञान में इसे विंटर सोल्स्टिस (शीतकालीन संक्रांति या शीतकालीन अयनांत) कहा जाता है। देशभर में इसका प्रभाव दिखाई देगा। उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने के कारण दिन और रात की अवधि में यह बदलाव होता है। रविवार को मध्यप्रदेश में दिन औसतन 10 घंटे 44 मिनट का रहेगा, जबकि शेष अवधि में रात रहेगी। इस खगोलीय घटना के बाद से दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे।

पृथ्वी के झुकाव और भू-आभ आकार का विज्ञान

​दिन और रात के छोटे-बड़े होने का मुख्य कारण पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुकाव है। खगोल विज्ञानियों के अनुसार, धरती अपने कक्षीय तल पर 23.5^\circ के कोण पर झुकी हुई है। पृथ्वी का आकार भू-आभ होने के कारण इसके एक समय में आधे भाग पर ही सूर्य का प्रकाश पड़ता है, जहाँ दिन रहता है, जबकि शेष आधे भाग पर उस समय अंधेरा होने से रात रहती है। रविवार को सूर्य, उत्तरी गोलार्द्ध से अपनी अधिकतम दूरी पर होगा, जिससे किरणें तिरछी पड़ेंगी और दिन की अवधि न्यूनतम हो जाएगी।

जबलपुर में समय का गणित: 10 घंटे 42 मिनट का दिन

​मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार को औसतन 13 घंटे 16 मिनट तक अंधेरा रहेगा। आसपास के जिलों और जबलपुर में समय का विशेष प्रभाव देखा जाएगा। जबलपुर में 21 दिसंबर को सुबह 06:57 बजे सूर्योदय हुआ और सूर्यास्त शाम 5:39 बजे हो जाएगा।  जबलपुर में रविवार को करीब 10 घंटे 42 मिनट का दिन रहेगा। पूरे प्रदेश में औसतन दिन की अवधि 10 घंटे 44 मिनट की दर्ज की जाएगी, जिसके बाद सोमवार से सूर्य के 'उत्तरायण' की ओर बढ़ने की प्रक्रिया के साथ दिन की लंबाई बढ़ने लगेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post