khabar abhi tak

गिट्टी से भरा डम्पर पुल से गिरा, दो की मौत, एक गंभीर जबलपुर रेफर, ब्रेक फेल होने से हादसा

दमोह। एमपी के दमोह-छतरपुर हाइवे पर देर रात बटियागढ़ के समीप गेवलारी पुलिया से गिट्टी से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। 

                           बताया गया है कि गिट्टी से भरा डंपर तेज गति से बक्सवाहा की ओर से दमोह आ रहा था। जैसे ही वह बटियागढ़ के समीप गेवलारी पुलिया से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान डम्पर के ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट की पुलिया की दीवार तोड़ते हुए गिर गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक शहजाद गंभीर रुप से घायल हो गया। राह चलते वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पुलिया से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शहजाद की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया है। पुलिस को अंदेशा है कि एक और युवक अभी भी गिट्टी के ढेर के नीचे दबा हो सकता है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को राहत व बचाव कार्य करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि एक मृतक की पहचान नितेन्द्र सिंह उर्फ भल्ले यादव ठेकेदार निवासी हटा के रूप में हुई है। इन्होंने दो दिन पहले छतरपुर जिले के बक्सवाहा में दिप्पू जैन का क्रेशर किराए पर लिया है। डंपर में क्रेशर से गिट्टी हटा ला रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में लगी रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak