khabar abhi tak

एमपी के रीवा से मिर्जापुर नई रेल लाइन के डीपीआर को रेलमंत्री ने दी मंजूरी

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से से प्रयागराज-हावड़ा मेन लाइन पर पडऩे वाले मिर्जापुर तक नई रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है और इस निर्णय की जानकारी रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा को दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था

10 साल पहले हुआ था रीवा-मिर्जापुर नई रेल लाइन का सर्वे

रीवा के सांसद ने रेलमत्री को अवगत कर बताया कि रीवा-मिर्जापुर नई रेलवे लाइन का सर्वे विगत दस वर्ष पहले पूर्ण होने के बाद बजट से संबंधित फाइल फाइनेंस विभाग में भेजी गई थी, लेकिन अभी तक रेलवे लाइन के लिए बजट नहीं मिल सका, जिससे आगे की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीपीआर के लिए सहमति दे दी है। इस दौरान सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि रीवा-मिर्जापुर रेल मार्ग बनने से विंध्य से सीधे विंध्याचल मिरजापुर से जुड़ाव हो जाएगा। रीवा से बड़ी संख्या में लोगों का मिर्जापुर, वाराणसी से आना-जाना रहता है। लेकिन विंध्य क्षेत्र रीवा से मिर्जापुर के लिए कोई रेल लाइन नहीं है। रेल लाइन होने से रीवा, मऊगंज व हनुमना से लोगों को  विंध्याचल, वाराणसी आने जाने में सुविधा मिलने लगेगी।

सतना-प्रयागराज होकर बिहार-बंगाल की यात्रा करना पड़ रही

रीवा सांसद ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि वाराणसी, मिर्जापुर के लिए रीवा से रेल लाइन न होने से लोगों को सतना से गुजरने वाली वाराणसी पटना, कोलकाता आदि को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ होने के कारण विंध्यवासियों को जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में वह खड़े होकर जनरल में यात्रा करते हैं। इसलिए रीवा से मिर्जापुर रेल लाइन के लिए डीपीआर तैयार किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बताया की रेल मंत्री ने डीपीआर के लिए स्वीकृति दे दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak