khabar abhi tak

गुंजन कला सदन का स्थापना दिवस 27 को, 'नवरंग महोत्सव' में सजेगी सुरों की महफ़िल


गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश का आयोजन,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मोहेंगी मन

जबलपुर।  कला और संस्कृति को समर्पित सुप्रसिद्ध संस्था 'गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश' आगामी 27 दिसंबर को अपना 68वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक स्व. ओंकार श्रीवास्तव की स्मृति में 'नवरंग महोत्सव 2025' का विशेष आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार, 27 दिसंबर को शाम 6:30 बजे से स्थानीय शहीद स्मारक भवन में आयोजित होगा।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्थापना दिवस का उत्सव है, बल्कि कला के माध्यम से संस्थापक को श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम भी है। कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियां और कला प्रेमी सपरिवार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय विश्नोई होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद दिनेश्वर, म.प्र. हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रवीन्द्र बाजपेयी, और प्रसिद्ध समाज सेविका रोटेरियन रचना त्रिवेदी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुंजन कला सदन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी करेंगे।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झलकेगा कला का जादू

​नवरंग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें स्थानीय और प्रांतीय कलाकारों द्वारा कला का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए संस्थापक गौरीशंकर केसरवानी, सुरेश सराफ,संचालक गुरुबचन सिंह चोपरा और महासचिव लायन नरेन्द्र जैन सहित पूरी टीम सक्रियता से जुटी हुई है। ​संस्था के प्रधान संयोजक प्रतुल श्रीवास्तव और विजय जायसवाल ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और कला अनुरागी जनता से इस भव्य सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनने की अपील की है। 

सांस्कृतिक संध्या में होगा सादर स्मरण


स्थानीय सांस्कृतिक मंच द्वारा दिवंगत जयप्रकाश माहेश्वरी, राजीव जैन खादीवाला और रमेश पुरसवानी की स्मृति में 'सादर स्मरण' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लेकर दिवंगत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में अपनी डांस फैमिली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मनमोहक स्तुति नृत्य के साथ होगा। इसके पश्चात 'गुंजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ' के कलाकार सुरीले गीतों की प्रस्तुति देंगे।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'नवरंग कथक कला केन्द्र' के कलाकारों द्वारा मधुर गीतों पर किया गया आकर्षक नृत्य होगा। 

अब तक सफर की कहानी

समारोह के दौरान वार्षिक पत्रिका 'अनुमेहा' का विमोचन किया जाएगा। साथ ही 'गुंजन' की अब तक की स्वर्णिम यात्रा का विवरण भी साझा होगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया और समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजन समिति के लायन राजीव अग्रवाल, अभय जैन, डॉ. प्रकाश दुबे और  गुंजन प्रकोष्ठ के हिमांशु तिवारी, विक्रम परवार, संजय जैन केपी,सुनील मगलानी,कौशल यादव, विवेक सोनी व हेमन्त अरोरा सहित नगर व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak