khabar abhi tak

सुबह ही भर लें पानी, शाम को बाधित रहेगी आपूर्ति


जबलपुर
। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम.एल.डी. रमनगरा जल शोधन संयंत्र के इंटेकवेल, 40 एम.एल.डी. पंप हाउस, 33 के.व्ही. सब स्टेशन का सुधार कार्य एवं देवताल व मोतीनाला उच्चस्तरीय टैंक में वायपास अरेन्जमेंट का कार्य किया जाना है, जिसके चलते 12 दिसम्बर 2025 को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि उक्त संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमशः बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टेरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोलापुर, व राजीव नगर तथा अमृत योजना की क्रमशः गोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रविन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से आज सायंकालीन जलापूर्ति अवरूद्ध रहेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य  के कारण क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak